रफीगंज शहर के आरबीआर के समीप युवा क्लब के द्वारा चार दिवसीय सरस्वती पूजा के अवसर पर चौथे दिन प्रसाद वितरण उपरांत मां सरस्वती का प्रतिमा का विसर्जन सोमवार रात्रि 9:00 बजे किया गया। सदस्यों ने बताया कि सुबह में हवन उपरांत, मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन किया गया इस दौरान सैकड़ो श्रद्धालुओं के बीच में प्रसाद का वितरण किया गया।