शाहजहांपुर।कांट थाना क्षेत्र में बुधवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रावतपुर नखासा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में तिलहर क्षेत्र के शावेगपुर निवासी 35 वर्षीय बनवारी की मौत हो गई, जबकि उनका साला रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों साली की शादी के कार्ड बांटकर कलान क्षेत्र से लौट रहे थे।