परिहार: कोइरिया पिपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में लाखों की संपत्ति जलकर राख
कोइरिया पिपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में लाखों की संपत्ति जलकर राख। बताया गया कि प्रमोद कुमार सिंह के फूस के घर में आग लग गई। इस घटना में फर्नीचर, कपड़ा, बर्तन, अनाज एवं एक बकरी जलकर राख हो गई। जबकि एक भैंस व एक बकरा झुलस कर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अगलगी कि इस घटना में करीब चार लाख की क्षति का अनुमान है।