गभाना: चंडौस क्षेत्र में एआरटीओ ने चलाया चेकिंग अभियान, सात वाहनों को सीज कर पुलिस के हवाले किया
चंडौस क्षेत्र में परिवहन विभाग की सख्ती लगातार जारी है। मंगलवार सुबह 10 बजे से एआरटीओ ज्योति मिश्रा ने सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए सात वाहनों को सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान चार स्कूली वाहन, तीन ट्रक और एक टेंपो नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। सभी वाहनों को कब्जे में लेकर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है।