शाहजहांपुर। गोविंदगंज स्थित एक तीन मंजिला क्राकरी शोरूम में गुरुवार रात भीषण आग लग गई। आग तीसरी मंजिल से शुरू हुई और तेज हवाओं के कारण तेजी से फैलने लगी। देर रात करीब 11 बजे धुआं और लपटें उठती देख स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत शोरूम मालिक, पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।