कटनी नगर: लमतरा बाईपास कुठला कन्हवारा रोड पर यात्री बस पलटी, 6-7 यात्री घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
कुठला थाना लमतरा बाईपास कन्हवारा रोड पर एक यात्री बस आज सोमवार सुबह ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना आज सोमवार सुबह 11:50 मिनट पर घटित हुई। यात्री बस कारीतलाई विजयराघवगढ़ से कटनी की ओर आ रही थी।लमतरा के पास बस अचानक खराब हुई और पीछे की ओर जाने लगी और पलट गई। इस घटना में बस सवार6 से 7लोग घायल हुए है। जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।