मनातू: मनातू-पदमा मुख सड़क पर मोटरसाइकिल और साइकिल की टक्कर, दोनों व्यक्ति सुरक्षित
Manatu, Palamu | Mar 19, 2026 मनातू-पदमा मुख सड़क पर मोटरसाइकिल- व साइकिल की टक्कर दोनों व्यक्ति सुरक्षित। मनातू-पदमा मुख मुख्य सड़क पर गुरुवार को एक मोटरसाइकिल और साइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में घायल दोनों व्यक्ति पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।