मदनपुर: मदनपुर NH-19 पर भीषण सड़क हादसा, खड़े डंपर से टकराई यात्री बस, एक की मौत, 21 घायल
औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मंगलवार और बुधवार को मध्य रात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े एक क्षतिग्रस्त डंपर में तेज रफ्तार यात्री बस पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस सवार 21 यात्री घायल हो गए।