खुरई: सागर से खुरई आ रहे 2 बाइक सवारों को बनहट में कार ने मारी टक्कर, दोनों घायल; 112 ने पहुंचाया अस्पताल
Khurai, Sagar | Apr 13, 2026 सोमवार शाम लगभग 4 बजे बनहट गांव में दो बाइक सवारों को कार ने सामने से मारी टक्कर, दोनों बाइक सवारों के पैर टूटे,बाइक सवार संदीप पटेल और जितेन्द्र पटेल सागर से खुरई रिश्तेदारी में आ रहे थे, सूचना मिलने के बाद भी 108 एम्बुलेंस एक घंटे से ज्यादा समय तक घटना स्थल नहीं पहुंची तो डायल 112 ने ही खुरई अस्पताल पहुंचाया।