जशपुर: लगातार बारिश के कारण जशपुर में फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता 4 दिनों के लिए स्थगित
जशपुर जिले में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश का असर खेल आयोजनों पर भी पड़ने लगा है। रणजीता स्टेडियम में आयोजित स्व. शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव मेमोरियल फ्लड लाइट टेनिस बॉल अंतर्राज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता को फिलहाल 4 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। मंगलवार की दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार आयोजन समिति यंग तिरंगा जशपुर ने बताया कि लगातार