पूसा: पूसा में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने को लेकर कार्यशाला का आयोजन
कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला कार्यक्रम किया गया इसमें किसानों को रसायन मुक्त खेती करने एवं कम खर्चे में अच्छी पैदावार करने की तरीके बताए गए किसानों को इस नई तकनीक से खेती कर अच्छी आमदनी करने पर जोर दिया गया