भिनाय: देवलिया कला पंचायत कार्यालय में लगी आग से रिकॉर्ड जलकर हुआ राख
Bhinay, Ajmer | Apr 7, 2026 भारत निर्माण राजीव गाँधी सेवा केंद्र देवलिया कला में पंचायत कार्यालय में मंगलवार को सुबह करीब 8 बजे अचानक भीषण आग लग गई।आग लगने से कार्यालय में रखा हुआ रिकॉर्ड जलकर राख हो गया।आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया गया है। सूचना पर उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे।भिनाय थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।