मनावर में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई की है। विधायक डॉ. हीरालाल अलावा की शिकायत के बाद विभाग ने मंगलवार दोपहर 3:00 दो बड़े वाहनों को जब्त कर थाने में खड़ा कराया।मनावर विधानसभा क्षेत्र में रेत माफिया और ठेकेदारों द्वारा अवैध रेत खनन, परिवहन, भंडारण और व्यापार धड़ल्ले से जारी था।