तोकापाल: परपा के महतारी सदन का मुख्यमंत्री ने वर्जुअल लोकार्पण किया, जनपद अध्यक्ष रामबती भंडारी ने भवन का फीता काटकर किया उद्घाटन
Tokapal, Bastar | Sep 23, 2025 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा मंगलवार को दोपहर 3 बजे धमतरी जिला के ग्राम करेली बड़ी से प्रदेश में महतारी सदन का लोकार्पण किया गया। तोकापाल विकासखंड के परपा के महतारी सदन का मुख्यमंत्री द्वारा वर्जुअल लोकार्पण किया गया। परपा में आयोजित कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष रामबती भंडारी ने भवन का फीता काटकर और शिलान्यास का अनावरण कर भवन का उद्घाटन किया।