डलमऊ: लगातार हुई मूसलाधार बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान की रोपाई को मिली राहत
डलमऊ तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली। सूखे पड़े खेत पानी से लबालब भर गए, जिससे धान की रोपाई के लिए अनुकूल स्थिति बन गई। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को भी मौसम सुहावना होने से राहत मिली। किसानों ने कहा कि यदि आगे भी ऐसी बारिश होती रही तो धान की रोपाई बेहतर होगी और अतिरिक्त सिंचाई की जरूरत नहीं पड़