दानापुर रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस ने ट्रेन संख्या 15653 के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर जांच के दौरान लावारिस अवस्था में 14.4 लीटर विदेशी शराब बरामद की। मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे रेल पुलिस ने बताया कि शराब तस्करों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।