कटनी नगर: मझगवां में बेलगाम डंपर ने वेयर हाउस कर्मचारी को मारी टक्कर, घायल अस्पताल में भर्ती
बड़वारा थाना अंतर्गत मझगवां सेंट्रल बैंक के सामने गांधीगंज निवासी वेयर हाउस कर्मचारी शुभम बर्मन 24 वर्ष को एक तेज रफ्तार डंफर चालक टक्कर मारते हुए भाग निकला इस घटना में शुभम का एक पैर और हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है घटना आज शनिवार शाम 5:50 मिनट पर हुई जब शुभम घर वापस लौट रहा था। हाइवे एबुलेंस 1033 से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है