कांठ: मिश्रीपुर स्थित प्रथम यूपी ग्रामीण बैंक के पास तेज रफ्तार डंपर ने वृद्ध किसान को कुचला, हुई मौत
कांठ खेत से पैदल घर आ रहे 65 वर्षीय किसान घनश्याम सिंह को बजरफुट भरे तेज रफ्तार डंपर से रौंद दिया जिससे बुरी तर ह कुचलने के कारण वृद्ध की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने कांठ-करनपुर मार्ग को जाम करते हुए डंपर में भी तोड़फोड़ की। एसडीएम और पुलिस के द्वारा लाख समझाने और आश्वासन देने पर ग्रामीणों ने पौन घंटे के बाद जाम को खोला।