कांठ: मतलबपुर की ओर से वापस लौटते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी टक्कर, युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
ग्राम चकफेरी निवासी रघुपाल पुत्र जो सिंह अगवानपुर में मजदूरी करता था। मंगलवार को वह किसी काम से मतलबपुर की ओर साइकिल से गया था। वापसी के दौरान तेज गति से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पीआरवी पुलिस और घायल के स्वजनों को दी।