देवघर: बंम बंम बाबा आश्रम में 31 वैदिक पंडितों के मंत्रोच्चार से भक्तिमय हुआ वातावरण, सात दिनों तक चलेगा अनुष्ठान
पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर गुरुवार से बंम बंम बाबा आश्रम में श्रद्धा भक्ति और वैदिक मंत्रों की दिव्य ध्वनि के बीच सात दिवसीय शिव शक्ति महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ हुआ पंडा धर्म रक्षिणी सभा के तत्वाधान में आयोजित महायज्ञ में पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु की भीड़ उमड़ पड़ी वहीं शुक्रवार के दोपहर 2:00 तक लोगों की भीड़ लगी रही।