धनघटा: प्रजापतिपुर में करंट की चपेट में युवक की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम
संतकबीरनगर। जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के प्रजापतिपुर गांव में करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे लगभग एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। मृतक की पहचान विक्रम उर्फ बामल (27) पुत्र कुमारे चौहान, निवासी प्रजापतिपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक अचानक करंट की चपेट में