गोरखपुर के बड़हलगंज में शनिवार को 700 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। यह वितरण गोला तहसील प्रशासन द्वारा किया गया, जिसमें शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबलों का उपयोग किया गया। रामलीला मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी भी मौजूद रहे। उन्होंने कंबल वितरण में सहयोग किया व उपस्थित लोगों को संबोधित किया।