चाचौड़ा: बीनागंज चाचौड़ा में अमानक पॉलिथीन पर कार्रवाई, 20 किलोग्राम ज़ब्त, ₹12,900 का चालान
गुना कलेक्टर के निर्देशन में चाचौड़ा बीनागंज में सिंगल यूस प्लास्टिक पर कार्यवाही की गई। 17 जनवरी को नगर परिषद सीएमओ ने कहा, एसडीएम चाचौड़ा के निर्देशन में चाचौड़ा बीनागंज बाजार में दुकानों का निरीक्षण किया। 20 किलोग्राम अमानक पॉलिथीन जप्त कर दुकानदारों पर ₹12,900 का जुर्माना किया। सभी को बायोडिग्रेडेबल कैरी बैग उपयोग करने समझाया और कार्यवाही की चेतावनी दी।