निघासन: निघासन क्षेत्र में आबकारी विभाग और पुलिस की टीम ने छापेमारी कर 15 लीटर कच्ची शराब बरामद की, 500 लीटर लहन को किया नष्ट
लखीमपुर खीरी जिले के निघासन थाना क्षेत्र अंतर्गत लालबोझी जंगल में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। नदी किनारे की गई इस छापेमारी में टीम ने 15 लीटर कच्ची शराब बरामद की, जबकि मौके पर ही करीब 500 लीटर लहन नष्ट कर दिया गया। इसके साथ ही एक अवैध भट्ठी को भी ध्वस्त किया गया।