चूरू: चूरू में जिला कलक्टर ने पीएम केयर्स योजना से लाभान्वित बच्चों से संवाद किया, बच्चों ने अपनी आवश्यकताओं साझा की
Churu, Churu | Sep 18, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर गुरुवार दोपहर 12 बजे जानकारी के अनुसार जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा जिला कलक्टर कार्यालय में पीएम केयर्स (कॉविड-19 से अनाथ हुए बच्चे) योजना से लाभान्वित बच्चों से आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने बच्चों से कहा कि भरपूर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता पर जिला प्रशासन सदैव उनके साथ खड़ा है।