सरमथुरा: बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई, किसान हुए खुश
धौलपुर जिले के सरमथुरा क्षेत्र में भीषण गर्मी से लोगों को बुधवार शाम बड़ी राहत मिली। शाम करीब 5 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। दिनभर तेज धूप और उमस के कारण जनजीवन प्रभावित रहा, लेकिन शाम को हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। बाजारों और सड़कों पर मौ