पिछोर: पिछोर थाना पुलिस ने 24 घंटे में खोला हत्या का केस:खेत में मिले शव मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल
ग्राम गौचौनी में खेत पर मिले युवक के शव मामले में पिछोर थाना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गैर इरादतन हत्या का खुलासा कर दिया।पुलिस ने वारदात में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस ने तीनों के खिलाफ अपराध क्र. 291/26 धारा 105,238(बी), 3(5)बीएनएस पंजीबद्ध किया।जिसका प्रेस नोट पुलिस द्वारा रविवार शाम लगभग 8:00 बजे मीडिया को जारी किया गया है।