गोंडा: वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभर में होगा भव्य उत्सव, भाजपा विधायक बवान सिंह ने ओवैसी पर साधा निशाना
Gonda, Gonda | Nov 8, 2025 गोंडा। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम में इस गीत की अहम भूमिका को ध्यान में रखते हुए इसे स्मरणीय बनाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में भाजपा कटरा विधायक बवान सिंह, भाजपा संगठन के जिला उपाध्यक्ष नीरज मौर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों की