अरवल: पुलिस केंद्र, अरवल में लाइन डे पर पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं, एसपी ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश
Arwal, Arwal | Jun 30, 2026 पुलिस अधीक्षक नवजोत सिमी ने मंगलवार को पुलिस केंद्र,अरवल में आयोजित लाइन डे के अवसर पर अनुरोध कक्ष का संचालन कर पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की समस्याएं, शिकायतें और मांगें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का त्वरित, निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके बाद एसपी ने पुलिस केंद्र की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया