खातेगांव: खातेगांव रेंज के मचवास व मनोरा के जंगल में सागौन के पेड़ों की अंधाधुंध कटाई, लकड़ी माफिया के सामने वन विभाग लाचार -
वन प्राणी अभिरक्षक जगदीश बिश्नोई मुन्ना एवं समाजसेवी किशन खिलेरी ने मचवास एवं मनोर के जंगल में सागौन के पेड़ों की लगातार हो रही अंधाधुंध कटाई होने पर वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारियों पर मिली भगत और लापरवाही के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है उन्होंने कहा कि सड़क किनारे लगे सागवान के पेड़ों को काट दिया गया है इससे बड़ा आश्चर्य क्या हो सकता है