मड़िहान: राजगढ़ के बसंतपुर गांव के पास गिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली में टकराई कार, एक व्यक्ति की हुई मौत
सोनभद्र जिले के दल बाजार निवासी अरविंद श्रीवास्तव 40 वर्ष और विनय तिवारी 35 वर्ष मिर्जापुर से अपनी कार से घर लौट रहे थे। बुधवार गुरुवार की देर रात बसंतपुर गांव के पास सड़क पर एक गिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी अंधेरा होने के कारण कार चालक ट्रैक्टर ट्राली को देख नहीं पाया। जिसमें वह पीछे घुस गया जिसमें अरविंद श्रीवास्तव की मौत हो गई दूसरे का इलाज जारी है।