मेहगांव प्रीमियर लीग का शुभारंभ गुरुवार को लगभग 2 बजे कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला एवं महामंडलेश्वर रामदास जी महाराज एवं साध्वी सरस्वती दीदी की उपस्थिति में किया गया। टूर्नामेंट का पहला मैच ग्वालियर और पोरसा के बीच खेला गया।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि खेल अनुशासन और युवा ऊर्जा का यह उत्सव मेहगांव के खिलाड़ियों के नई उड़ान देगा।