शामली: डीएम शामली ने देश हित में सर्राफा व्यापारियों से अपील की, पुराने सोने को रिसाइकल कर नए आभूषण तैयार करें
Shamli, Shamli | May 18, 2026 सोमवार की दोपहर ढाई बजे कलेक्ट्रेट सभागार शामली में डीएम आलोक यादव ने सर्राफा व्यापारियों के साथ बैठक की। डीएम ने सर्राफा व्यापारियों को पुराने सोने को रिसाइकल कर नये आभूषण बनाने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि वर्तमान हालातों में नये सोने के आयात के कारण विदेशी करेंसी पर पड़ने वाले दबाव को कम किया जा सके और बाहर से सोना खरीदने पर निर्भरता भी कम हो।