लाडपुरा: छावनी कोटड़ी क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक, बच्चे घर से निकलने में डर रहे हैं
Ladpura, Kota | Apr 20, 2026 नगर निगम के छावनी कोटड़ी क्षेत्र में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक तेजी से बढ़ता जा रहा है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि करीब आधा दर्जन बच्चों पर कुत्तों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। सोमवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार कई बच्चों के चेहरे और पीठ पर गहरे घाव आए हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। छोटे बच्चे अब घर से बाहर निकलने में भ