महाराजगंज: कुंदनगंज रेलवे स्टेशन के पास इंटरसिटी ट्रेन से कटकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं हुई
17 मई रविवार की रात्रि 9:24 पर एक युवक ने ट्रेन की पटरी पर अपना सिर रखकर मौत को गले लगा लिया रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति अचानक घूम रहा था।इंटरसिटी आते ही सामने उसने रेलवे ट्रैक पर अपना सिर रख दिया, और उसकी दर्दनाक मौत हो गई ।सूचना पर रेलवे पुलिस पहुंची और शव की पहचान करने का प्रयास किया। परंतु पहचान नही हो पाई। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।