सुजुकी नेक्सा कार के बोनट में छुपा कर लाई जा रही 60 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब की खेप को गुरुवार की सुबह 9:00 बजे उत्पाद विभाग की टीम ने मांगोबन्दर के पास से पकड़ लिया है और कार को भी जब्त किया गया है। साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार कर एक नाबालिग बच्ची को निरुद्ध किया गया है। यह कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर SI मधुसूदन यादव द्वारा की गई है।