मदनपुर: भव्य कलश यात्रा के साथ बरडी में देवी प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत
मदनपुर प्रखंड के खिरियावां पंचायत अंतर्गत बरडी गांव में नवनिर्मित देवी मंदिर में माँ भगवती की प्रतिमा स्थापना को लेकर तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलशयात्रा और जलभरी के साथ हुआ। पहले जर्जर खपड़ैल भवन में स्थित मंदिर अब भव्य रूप में तैयार हुआ है, जिससे ग्रामीणों में खास उत्साह देखा जा रहा है। सोमवार सुबह गाजे-बाजे, जयकारों और भक्तिमय माह