बेगूसराय: बेगूसराय सदर अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में लगी आग। मरीज के परिजन बच्चों को लेकर भागे।
बेगूसराय सदर अस्पताल में सोमवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब बाल चिकित्सा वार्ड के समीप स्थित एक कमरे में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आईसीयू भवन की पहली मंजिल पर बने बाल चिकित्सा वार्ड के बगल में स्थित मीटिंग हॉल एवं स्टोरनुमा कक्ष में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट के कारण निकली चिंगारी नीचे रखी कुर्सियों पर गिर गई,