बरौली: सोनवर्षा गांव में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक ही परिवार के तीन लोग घायल
बरौली थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में भूमि विवाद को लेकर मंगलवार दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस बीच पड़ोस के लोगों ने चाकू से हमला कर एक ही परिवार के तीन लोगों को जख्मी कर दिया। वही पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।