शुक्रवार को मिली जानकारी के मुताबिक जयसिंहपुर विधायक के यादविंद्र गोमा ने दागोह पंचायत में 75 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों को लोकार्पित किया। उन्होंने 25 लाख रुपए की लागत से तैयार ग्राम पंचायत भवन दागोह,6 लाख रुपए की लागत का सामुदायिक सेवा केंद्र, ₹9 लाख की लागत से महिला मंडल भवन दागोह खास तथा विभिन्न पेयजल योजना का उद्घाटन किया।