अररिया: जनजातीय गरिमा उत्सव-2026 का भव्य समापन, दूरस्थ गांवों तक पहुंची योजनाएं
Araria, Araria | May 25, 2026 जनजातीय गरिमा उत्सव-2026 के राष्ट्रव्यापी अभियान “जन भागीदारी - सबसे दूर, सबसे पहले” के समापन अवसर पर सोमवार को समाहरणालय स्थित आत्मन सभागार में जिला पदाधिकारी विनोद दूहन द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी ने अभियान के दौरान किए गए कार्यों और प्राप्त उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी साझा की।