ग्वालियर गिर्द: मकान के हिस्से को लेकर परिवार में खूनी संघर्ष, चाचा ने दो बहनों और भतीजों के साथ की मारपीट
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह 9 बजे मकान के हिस्से को लेकर परिवार में विवाद हो गया।आरोप है कि चाचा और उनके परिवार के लोगों ने दो बहनों और उनके भतीजे के साथ जमकर मारपीट कर दी। मारपीट की घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित बहनें शिकायत लेकर बहोड़ापुर थाने पहुंचीं और पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए मदद की गुहार लगाई है।