बेमेतरा: संडी के किराना दुकान में चोरी करने वाले 2 आरोपियों को देवरबीजा चौकी की पुलिस ने किया गिरफ्तार
बुधवार को दोपहर 01 बजे बेमेतरा जिला के देवरबीजा चौकी की पुलिस ने संडी के किराना दुकान में चोरी करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की गई रकम 59 हजार नगद एवं चोरी के पैसे से लिए गए स्कूटी होंडा एक्टिवा जप्त किया गया है। आरोपियों में उमेश निषाद एवं ईश्वरी साहू शामिल है।