बेरो: बेड़ो थाना क्षेत्र के जरिया फ्लाई ओवर के किनारे से बेड़ो पुलिस ने एक अज्ञात बुजुर्ग के शव को किया बरामद
Bero, Ranchi | Jun 6, 2024 जरिया फ्लाई ओवर के किनारे रांची गुमला मुख्य मार्ग के बगल से बेड़ो पुलिस ने लावारिस हालत में एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति की शव बरामद किया है। लोगों ने व्यक्ति अनुमान लगाया कि उक्त बुजुर्ग व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त था। थाना प्रभारी नकुल साह ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। इधर बेड़ो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।