बेरो: बेड़ो प्रखंड मुख्यालय स्थित महादानी मन्दिर परिसर में एकल अभियान बेड़ो संच ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
Bero, Ranchi | Jun 5, 2024 बेड़ो प्रखंड मुख्यालय स्थित महादानी मन्दिर परिसर में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। सभी आचार्यों ने वृक्षों को रक्षा सूत्र बांध कर पर्यावरण संरक्षण करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी आचार्यों के बीच एकल अध्यक्ष ने फलदार वृक्ष का पौधा वितरण किया और कहा कि सभी लोगों को पौधा लगाने के लिए प्रेरित करें।