धौलपुर: गांव हिन्नौदा के पहाड़ खनन क्षेत्र से चोरी छिपे खंडा पत्थर भरकर ले जाते हुए 3 ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने किया ज़ब्त
सदर थाना पुलिस ने डीएसटी टीम के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए पहाड़ पर अवैध रूप से खंडा पत्थर का खनन कर ले जा रहे 3 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जप्त किया है। कार्यवाही को लेकर सदर थानाधिकारी महेश कुमार ने बताया कि एसपी विकास सागवान के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ अभियान के चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान डीएसटी टीम के द्वारा विष्णोदा क्षेत्र के हिन्नौद गा