धौलपुर: पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर स्थित दुकान से चोरों ने 80 हजार रुपये की नगदी चुराई
बीती रात धौलपुर शहर की टाउन चौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर एक दुकान में चोरी हुई है। दुकान की शटर का ताला तोड़कर चोर 80 हजार रुपए की नगदी चुराकर ले गए हैं। डेली नीड्स की दुकान के मालिक श्रीकृष्ण बंसल ने बताया कि उनकी दुकान पर रोज सुबह 4 से 5 बजे के बीच दूध की सप्लाई आती है। बुधवार रात को वह दुकान में ताला लगाकर घर चले गए थे। गुरुवार सुबह जब दुकान खोलने प