लखनऊ के महिगवां थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में 28 वर्षीय अमित शर्मा की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अमित खेत में लगे ट्यूबवेल पर नहाने गए थे, तभी अचानक बिजली प्रवाहित हो गई और वे उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।