कलान: पटना देवकली चौराहे पर कार का अगला टायर फटने से अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, 2 चोटिल
शाहजहांपुर जनपद के थाना कलान क्षेत्र के पटना देवकली चौराहे पर एक कार का अगला टायर फट जाने से अनियंत्रित होकर खाई में खड़े पेड़ से टकरा गयी जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई. का में बैठे चंदौसी निवासी अरविंद व उनकी पत्नी मामूली रूप से चोटिल हो गए.कार की हाल देखकर लग रहा था कि कोई बड़ा हादसा हुआ है पर गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।