नामकुम: बरगावां गांव में चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना, नकद समेत लाखों के गहने ले उड़े चोर
Namkum, Ranchi | Jun 3, 2026 बरगावां गांव में तीन घरों को चोरों ने निशाना बनाया और नकद समेत लाखों के गहने लेकर फरार हो गए। बुधवार सुबह करीब आठ बजे पीड़ित रोहित ने बताया कि परिवार के साथ छठी समारोह में गया था। लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अलमारी से नकद और गहने गायब थे। वहीं राहुल तिर्की के घर से भी चोर गहने लेकर फरार हो गए।